केरलम में कार नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इडुक्की (केरलम) : इडुक्की के एलप्पारा में एक कार के पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान पथनमथिट्टा जिले के अडूर निवासी अभिषेक एस नायर (27) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक, उनकी पत्नी काव्या और उनके दोस्त अभिराम तथा अफसा घूमने के लिए कुट्टिक्कनम स्थित एक रिसॉर्ट आए थे। पुलिस ने बताया कि उनके दोस्त करिनथरुवी स्थित एक अन्य रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे और चारों लोग वहां जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे एलप्पारा के फोर्थ माइल में कार तेज गति से पुल की ओर बढ़ी और रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने शुरुआत में बचाव अभियान चलाया और वाहन में सवार तीन घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि नायर को कार से बाहर निकालने तक उनकी मौत हो चुकी थी। काव्या, अभिराम और अफसा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की सटीक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, उसने कहा कि शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि अभिषेक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।