केरल के गृह मंत्री ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’ दिवस और ‘तूफान’ सप्ताह की शुरुआत करेंगे

केरल में 16वें स्टूडेंट पुलिस कैडेट दिवस और ‘तूफान’ सप्ताह का शुभारंभ 2 अगस्त को होगा। गृह मंत्री रमेश चेन्निथला कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जिसमें नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला दो अगस्त को तिरुवनंतपुरम में 16वें ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’ दिवस और ‘तूफान’ सप्ताह के राज्य स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। पुलिस द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, गृह मंत्री सुबह आठ बजे एसएपी परेड ग्राउंड में एसपीसी कैडेट की औपचारिक परेड की सलामी लेंगे। परेड में 20 पलटन के कैडेट ‘तूफान वॉरियर’ का बैच पहनकर हिस्सा लेंगे। स्टूडेंट पुलिस कैडेट परियोजना की राज्य नोडल अधिकारी एवं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी अजीता बेगम कैडेट को नशे के खिलाफ शपथ दिलाएंगी। बयान में कहा गया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष एसपीसी दिवस का विषय ‘तूफान-द नार्को हंट’ (राज्य सरकार का मादक पदार्थ रोधी अभियान) विषय के साथ मनाने और पूरे केरल में एक से सात अगस्त तक ‘तूफान’ सप्ताह के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया है। बयान में कहा गया कि इस समारोह में पुलिस महानिदेशक रावदा ए. चंद्रशेखर, महानिरीक्षक हर्षिता अट्टालूरी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक भाग लेंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।