खलारी में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, देवेंद्रनाथ महतो ने शहीद निर्मल महतो को किया नमन

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान देवेंद्रनाथ महतो खलारी पहुंचे और शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं के हित और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की बात कही।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खलारी : भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो गुरुवार को खलारी पहुंचे। यहां उन्होंने निर्मल महतो चौक पर पहुंचकर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, साहस और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के शहीदों का संघर्ष और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के माध्यम से राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। यात्रा के दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों की भी भागीदारी देखने को मिली।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।