शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का रांची नगर निगम ने चलाया अभियान, क्रेन से शिफ्ट किया पोल

रांची नगर निगम ने फुटपाथों से अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया, कांके रोड-हरमू बाइपास पर कई विज्ञापन संरचनाएं हटाकर पैदल यात्रियों के लिए रास्ता साफ किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम ने पैदल यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फुटपाथों को अवैध होर्डिंग और अवरोधों से मुक्त कराने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय और झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा फुटपाथों पर पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले विज्ञापनों व अवरोधों को हटाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के आलोक में की जा रही है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने रात 10 बजे से कांके रोड से हरमू बाइपास मार्ग पर कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर लगाए गए दो अस्थायी बैम्बू होर्डिंग, एक मोनोपोल और एक यूनिपोल को हटा दिया। इससे पहले नगर निगम द्वारा संबंधित विज्ञापन एजेंसियों को अवैध होर्डिंग और विज्ञापन संरचनाएं खुद हटाने के लिए सात दिनों का समय दिया गया था। तय समय-सीमा समाप्त होने के बाद अब निगम द्वारा चरणबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रांची नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर नागरिकों, विशेषकर पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित और बाधामुक्त रास्ता प्रदान करना है। निगम ने सभी संबंधित एजेंसियों और विज्ञापन संचालकों से नियमों का पालन करने तथा फुटपाथ पर किसी भी तरह का अनाधिकृत विज्ञापन न लगाने की अपील की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।