झारखंड में 24-25 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, येलो अलर्ट जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Ranchi News: झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 24 और 25 सितंबर को मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने ये अपडेट शेयर किया। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया इसके पीछे का विलेन है, जो राज्य के कई जिलों में हैवी रेन लाएगा।

थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग का रिस्क

आनंद ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा इनसे सटे सेंट्रल पार्ट्स में भारी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बादल गरजेंगे, 30-40 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और लाइटनिंग की चमक दिखेगी। IMD ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है- सावधानी बरतें, आउटडोर प्लान्स कैंसल करें।

धनबाद में सबसे ज्यादा रेन

पिछले 24 घंटे में धनबाद के पुटकी में 80.2 mm रेन रिकॉर्ड हुई, जबकि रांची में 30 mm। टेम्परेचर की बात करें तो पाकुड़ में हाईएस्ट 36.6°C और लातेहार में लोएस्ट 21°C रहा।

Share This Article