बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का दूसरा टेस्ट मैच कराची में नहीं होगा

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 21 अगस्त से Test Series की शुरुआत हो रही है, लेकिन उससे पहले PCB में उथल-पुथल का दौर जारी है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakistan’s Second test match Against Bangladesh: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 21 अगस्त से Test Series की शुरुआत हो रही है, लेकिन उससे पहले PCB में उथल-पुथल का दौर जारी है। सीरीज के आगाज से पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक के बाद एक ऐसे फैसले ले रहा है, जो उनकी फजीहत का मुख्य कारण बन रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB ) ने बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ 30 अगस्त को खेला जाने वाला पाकिस्तान का दूसरा टेस्ट मैच National Stadium में चल रहे निर्माण कार्य के कारण कराची से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया है।

रविवार को अपने बयान में पीसीबी ने बताया कि अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार किए जा रहे National Stadium में निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी Cricket Stadium में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।

इसमें आगे बताया गया है कि यह निर्णय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के परामर्श से लिया गया। दोनों टेस्ट मैच अब रावलपिंडी में होंगे। 21 अगस्त से शुरू हो रही इस सीरीज के लिए टिकट सोमवार से ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध रहेंगे।

पीसीबी ने कहा, “हमें निर्माण विशेषज्ञों ने स्थल की तैयारी के लिए समय सीमा के बारे में मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने सलाह दी कि खेल के दौरान निर्माण कार्य जारी रखा जा सकता है, लेकिन इससे प्रदूषण और शोर के कारण क्रिकेटरों को परेशानी हो सकती है। इसलिए हमने खिलाड़ियों, अधिकारियों, प्रसारकों और मीडिया के स्वास्थ्य और भलाई को ध्यान में रखकर वेन्यू शिफ्ट करने का फैसला लिया।”

Share This Article