CM हेमंत सोरेन ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, चंपई सोरेन को…

पूर्व CM चंपई सोरेन सहित JMM के कई अन्य विधायकों के BJP में जाने की अटकलों के बीच झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren made big allegations against BJP : पूर्व CM चंपई सोरेन सहित JMM के कई अन्य विधायकों के BJP में जाने की अटकलों के बीच झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया।

उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग षड्यंत्रकारी हैं, जो न केवल समाज बल्कि घर, परिवार और पार्टी तोड़ने में लगे रहते हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रविवार को गोड्डा में कई विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के साथ लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “2019 से ही जबसे हमारी सरकार बनी, तभी से इनके षड्यंत्र चल रहे हैं। लेकिन, हमारी ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार लगातार चल रही है। हमारी सरकार के तीन-तीन मंत्री कोरोना काल में जनता के लिए काम करते हुए कुर्बान हो गए। हम डिगने वाले नहीं हैं। इस चुनाव में हम लोग इस राज्य से भाजपा का सफाया कर देंगे।”

CM हेमंत सोरेन ने कहा, “इनका तो काम ही है कि आए दिन कभी इस विधायक को खरीद लो, तो कभी उस विधायक को खरीद लो और पैसा ऐसी चीज है कि उन्हें इसके बल पर नेताओं-विधायकों को इधर-उधर घसीटने में देर नहीं लगती।”

सोरेन ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा, “वह गुजरात, असम, महाराष्ट्र से अपने नेताओं को झारखंड बुलाकर यहां के आदिवासियों, दलितों, अल्पसंख्यकों को लड़ाने की कोशिश कर रही है। हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं। इस बार झाड़ू-पोछा लगाकर ऐसे लोगों को गुजरात भेज देंगे।”

सभा को संबोधित करते हुए Hemant Soren ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव आयोग के भी दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “इन्होंने चुनाव आयोग में अपने लोगों को बिठा रखा है, जो उन्हीं के इशारे पर काम करते हैं। झारखंड में चुनाव की घंटी कब बजेगी, यह भाजपा वाले ही तय करेंगे। लेकिन, हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि आज चुनाव की घंटी बजी और कल हम इनका सफाया कर देंगे।”

Share This Article