झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के कोल्हान (Kolhan) के तीन जिलों के अलावा राज्य के दक्षिणी भाग के सभी छह जिलों के लिए रविवार को बारिश का Orange Alert जारी किया गया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: झारखंड के कोल्हान (Kolhan) के तीन जिलों के अलावा राज्य के दक्षिणी भाग के सभी छह जिलों के लिए रविवार को बारिश का Orange Alert जारी किया गया है।

वहीं, रांची समेत नौ जिलों में भी भारी बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले चार दिनों के दौरान मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और रुक-रुक कर लगातार बारिश होगी।

बांग्लादेश के दक्षिणी भाग और बंगाल के मध्य एक व्यापक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे झारखंड के संताल परगना (Santal Pargana) के सभी जिलों में कम बारिश होगी। शेष झारखंड में अच्छी और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची ने बताया है कि पश्चिम बंगाल और बांगलादेश के मध्य एक व्यापक निम्न दबाव क्षेत्र बना है। यह अगले दो दिनों के दौरान झारखंड से होकर गुजरेगा। इस सिस्टम के कारण राज्य में अगले चार दिनों तक मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और बारिश होगी।

Share This Article