21 और 22 सितंबर को होगी CGL प्रतियोगिता परीक्षा

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी (CGL) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के आयोजन को लेकर शनिवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक अध्यक्ष प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) की अध्यक्षता में हुई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CGL competitive exam : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी (CGL) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के आयोजन को लेकर शनिवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक अध्यक्ष प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) की अध्यक्षता में हुई।

आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार ने पूर्व के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित प कदाचार रहित परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया, वहीं परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गयी। इस मौके पर लिये गये निर्णयों की जानकारी अधिकारियों को दी गयी।

पुख्ता तैयारी के साथ 21 व 22 सितंबर को CGL परीक्षा कराने का निर्णग लिया गया, राज्य के सभी जिलों में लगभग 750 परीक्षा केंद्र बनाये जा रहे हैं। इसमें लगभग 6।50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, इस मौके पर आयोग के सदस्य, सचिव, सभी जिलों से आये अपर समाहर्ता रैंक के अधिकारी और DEO उपस्थित थे।

Share This Article