खूंटी में पति ने की पत्नी की हत्या, शव को 15 दिनों तक घर में छिपाकर रखा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर बड़का टोली निवासी पुना बारला ने जलती लकड़ी से मार कर अपनी पत्नी मानती बारला (40) की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही छिपा दिया।

काफी दिन बीत जाने पर पुना बारला के घर के अंदर से काफी खराब दुर्गंध उठने लगी। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।

शनिवार को ग्रामीण जब पुना के धर घुसे तो पूना की पत्नी मानती बारला के शव को देखकर हक्के-बक्के रह गये। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जरियागढ़ पुलिस बड़का टोली गांव पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद पुना बारला फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

जरियागढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि मानती बारला का अंतिम बार 30 दिसम्बर को अपने भाई से फोन पर बात हुई थी।

उसके बाद मानती बारला की अपने मायके के लोगों से किसी तरह की कोई बात नहीं हो पायी। मानती बारला का मायका तोरपा प्रखंड के ओकड़ा गांव करंजटोली हैं, जहां मानती बारला के दो बच्चे भी रहते हैं।

एक बच्चा मानती बारला व हत्यारा पति पुना बारला के साथ बक्सपुर बड़का टोली में रहता था, जो 10-12 दिन से गांव के दूसरे व्यक्ति के घर में रह रहा है।

Share This Article