मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक के मां के निधन पर दुख जताया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बगोदर विधायक विनोद सिंह की मां और शहीद महेंद्र सिंह की पत्नी शांति देवी (65) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक के माता के निधन की दुखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान कर विधायक विनोद सिंह एवं उनके परिवार को दुख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

उल्लेखनीय है कि बगोदर विधायक विनोद सिंह की मां शांति देवी का रविवार अहले सुबह निधन हो गया।

Share This Article