खूंटी में हुए सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सोटेया तालाब के पास मोटरसाइकिल के धक्के से प्रिया लकड़ा नामक 26 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गयी। दुर्घटना में दो अन्य महिलाएं भी घायल हो गयी।

जानकारी के अनुसार प्रिया लकड़ा गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ सोटेया गांव की परती उराइन के घर से वापस अपने गांव समुंदर लौट रही थी।

जैसे ही तीनों महिलाएं सोटेया तालाब के पास पहुंची, तेज रफ्तार एक बाइक चालक ने तीनों महिलाओं को धक्का मार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रिया लकड़ा कुछ दूर तक मोटरसाइकिल से घसीटती चली गयी। घटना की जानकारी मिलने पर जरियागढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुघटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है।

Share This Article