खूंटी में सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: तोरपा थाना क्षेत्र में खूंटी-सिमडेगा रोड पर चुरगी नदी के समीप शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकोंं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर तोरपा से डोड़मा की ओर जा रहे थे।

तेज रफ्तार बाइक चालक ने नदी पार होने के बाद घुमावदार मोड़ में अपना संतुलन खो दिया और तीनों युवक बाइक सहित दो पेड़ों के बीच झाड़ियों को तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरे।

इससे घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गयी। मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्ता हुसीर गांव निवासी 14 वर्षीय ओनिक्स गुड़िया तथा बम्हनी गनालोया के मड़गांव निवासी 20 वर्षीय दशाय डोडराय के रूप में की गयी।

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान नहीं हो पायी है। उसका इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article