खूंटी जिले के खेल मैदानों का होगा जीर्णोद्धार, मंत्री अर्जुन मुंडा ने की अनुशंसा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने हॉकी, फुटबॉल और अन्य खेलों को बढ़ावा देने की पहल की है।

केंद्रीय मंत्री ने जिले के खूंटी, तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू और अड़की प्रखंड के खेल मैदानों के जीर्णोद्धार और समतलीकरण की योजनाओं की अनुशंसा की है।

उन्होंने खेल मैदानों के जीर्णोद्धार और समतलीकरण के लिए अनुमानित व्यय का ब्यौरा जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को देने का निर्देश दिया है।

जनजातीय कार्य मंत्री के सहायक निजी सचिव बंशी बिहारी दत्त द्वारा इस संबंध में लिखे पत्र में कहा गया है कि खूंटी जिला हॉकी संघ, जिला फुटबॉल संघ और सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने केंद्रीय मंत्री से खेल मैदानों के जीर्णोद्धार और समतलीकरण कराने का आग्रह किया था।

केंद्रीय मंत्री ने इन योजनाओं की स्वीकृति की अनुशंसा की है। जिला प्रशासन जल्द ही इसका प्राक्कलन तैयार कर केंद्रीय मंत्रालय को सौंपेगा।

उसके बाद जिले के सभी छह प्रखंडों के खेल मैदानों के सुधार का काम शुरू कर दिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की इस पहल के लिए जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित जिले के खेल प्रमियों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share This Article