रांची रिम्स में एडमिट हुए Corona पॉजिटिव दो मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ी है।

बुधवार को रिम्स में जहां कोरोना पॉजिटिव का एक मरीज था, वहीं गुरुवार को यह संख्या बढ़कर तीन हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में कोरोना पॉजिटिव तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। उसका इलाज डेंगू वार्ड में चल रहा है। सिन्हा ने बताया कि यहां पोस्ट कोविड और ब्लैक फंगस का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article