गिरिडीह पचम्बा में देर रात घर से पांच लाख की चोरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: पचम्बा थाना इलाके में बदमाशों ने बुधवार रात बडी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

पचम्बा थाना के पीछे ही बाजार समिति के समीप अपराधियोम ने विजय कुमार दास के घर से पांच लाख की संपत्ति की चोरी की है। इसमें सबसे अधिक सोना और चांदी के जेवर शामिल है।

बुधवार की रात विजय दास परिवार के साथ काम से बाहर गए हुए थे। देर रात जब लौटे तो देखा की घर के ग्रिल गेट में ईंट फंसा कर इस घटना को अंजाम दिया गया।

घर में रखी अलमारी को तोड़कर सारे जेवर चोरी कर लिये। सभी कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था।

गृहस्वामी विजय दास के अनुसार जिस घर में चोरी हुई है वो उसके ससुर महेंद्र रविदास का था। विजय इस घर में पत्नी के साथ रहते हैं।

Share This Article