खूंटी में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी-चाईबासा रोड पर मुरहू थाना क्षेत्र के कुंदी वरटोली गांव के पास शनिवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशुन राम मुंडा(45) की घटनास्थल पर हो गयी।

मृतक मुल रूप से मारंगहादा थाना के जोजो गांव का रहने वाला था, लेकिन वह अपनी ससुराल कंदी वरटोली गांव में रहता था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस शव को उठाकर पोस्टामार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मुरहू के थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने बताया कि किशुन शनिवार को किसी काम से अपनी मौअरसाइकिल लेकर घर से निकला था।

उसी दौरान कुंदी स्कूल के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह घना कोहरा होने के कारण यह हादसा हुआ।

Share This Article