खूंटी में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 11219 मामले, 5 करोड़ 41 लाख…

डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच बैंचों के माध्यम से 11219 मामलों का निष्पादन किया गया तथा पांच करोड़ 41 लाख 37 हजार 219 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti National Lok Adalat: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय खूंटी में राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया।

डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच बैंचों के माध्यम से 11219 मामलों का निष्पादन किया गया तथा पांच करोड़ 41 लाख 37 हजार 219 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित 192 मामलों का भी निष्पादन

बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित 192 मामलों का भी निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए पांच बैचों का गठन किया गया। प्रथम बैंच में जिला जज प्रथम संजय कुमार, अधिवक्ता मिलन कुमार दास एवं प्रेम प्रकाश होरो शामिल थे।

द्वितीय बैंच में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी दिनेश बाउरी, अधिवक्ता आशीष कुमार एवं अनिभा तिर्की शामिल थे। तृतीय बैंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम तुषार आनंद, अधिवक्ता मुकुल कुमार पाठक एवं करम सिंह प्रमाणिक शामिल थे।

चतुर्थ बैंच में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष केके सिंह, सदस्य मधु चंदा कुमारी रजक एवं अधिवक्ता मनोज कुमार ठाकुर थे। पंचम बैंच में उपभोक्ता फोरम की अध्यक्षा रीता मिश्रा, सदस्य सुरेश कुमार राय एवं सदस्या राधा रानी शामिल थे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय के सभी सुलहनीय प्रकृति के मामले, बैंक ऋण, मोटर यान दुर्घटना, नगर पंचायत, परिवहन विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग के मामले एवं बिजली संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए।

इस दौरान बड़ी संख्या में वादकारियों, अधिवक्तागण, PLV आदि उपस्थित रहे।

Share This Article