असम विधानसभा चुनाव में झामुमो ने भरी हुंकार! कोकराझाड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहली सभा

असम विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो ने शुरू किया प्रचार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोकराझाड़ सभा से अभियान की शुरुआत, आदिवासी और स्थानीय मुद्दों पर सियासी माहौल गरम।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: असम विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेजी पकड़ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने प्रचार अभियान के लिए असम पहुंच चुके हैं। उनकी पहली चुनावी सभा कोकराझाड़ में आयोजित की जाएगी। इस सभा के जरिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) असम के मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करेगा। पार्टी ने इस बार असम की 21 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि, तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने की खबर मिली है। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन सभी क्षेत्रों में सघन प्रचार अभियान चलाएंगे, जहां झामुमो ने उम्मीदवार दिया है। इससे चुनावी मुकाबला और भी रोचक हो गया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, झामुमो इस बार आदिवासी और स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रही है। कोकराझाड़ और आसपास के इलाकों में आदिवासी वोटरों की अच्छी खासी संख्या है, इसलिए यहीं से प्रचार अभियान की शुरुआत की गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झामुमो का असम में सक्रिय होना राज्य की चुनावी राजनीति में नया समीकरण खड़ा कर सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि झामुमो का यह दांव चुनावी नतीजों पर कितना असर डालता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।