खूंटी में तीन किलो गांजा और PLFI के पर्चें के साथ चार गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: रनिया थाना क्षेत्र के सोदे-रनिया मुख्य पथ पर हतनादा मोड़ के पास मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर सवार चार लोगों को तीन किलो 200 ग्राम गांजा और शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में अजय हजाम , अरुण गोप , शैलेश महतो और मनोज शामिल हैं। पकड़े गये आरोपितों के पास पीएलएफआई के पर्चे और मोबाइल भी बरामद किये गये हैं।

Share This Article