यौन उत्पीड़न के आरोप में खूंटी SDM सैयद रियाज अहमद निलंबित

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को खूंटी जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत सैयद रियाज अहमद (Syed Riaz Ahmed) को निलंबित करने का निर्देश दिया है। SDM पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था।

 

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही खूंटी जिले के एसडीएम (आईएएस) सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ हिमाचल प्रदेश से एकेडमिक टूर पर आयी आइआइटी की छात्रा ने यौन उत्पीड़न (sexual harassment) का FIR दर्ज कराया था। इसके बाद सैय्यद रियाज अहमद को जेल भेज दिया गया।

Share This Article