किसान महापंचायत: दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर पर चार किसानों को हिरासत में लिया

किसान महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे चार किसानों को सिंघू बॉर्डर पर पुलिस ने हिरासत में लिया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत आयोजित हुई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को किसान महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे कम से कम चार किसानों को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से सटे सिंघू बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में ‘‘देश बचाओ मोर्चा’’ के बैनर तले दिल्ली के किसान घाट पर एक दिवसीय ‘‘किसान महापंचायत’’ आयोजित हो रहा है।

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा सोमवार को आयोजित ‘‘संसद चलो’’ मार्च के मद्देनजर, दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

हरियाणा के एक किसान ने आरोप लगाया कि उसे और कई अन्य लोगों को महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास करते समय सिंघू बॉर्डर के पास हिरासत में लिया गया।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी और उन्हें अपने वाहन सीमा पर खड़े करने और वहीं रहने का निर्देश दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।