श्रद्धालुओं की शिकायतों के बाद तमिलनाडु के मंत्री ने वडापलानी के अंदावर मंदिर का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की शिकायतों के बाद तमिलनाडु के मंत्री एस. रमेश ने वडापलानी अंदावर मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शन व्यवस्था सुधारने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Vadapalani Andavar Temple : तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) मंत्री एस. रमेश ने मंगलवार को यहां स्थित प्रसिद्ध वडापलानी अंदावर मंदिर का निरीक्षण किया।

श्रद्धालुओं ने दर्शन में हो रही कठिनाइयों और फेरीवालों द्वारा पैदल मार्गों पर कथित अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी।

मंदिर में मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने मंत्री से मुलाकात कर आरोप लगाया कि उन्हें गर्भगृह तक जाने से रोका जा रहा है और मुख्य प्रवेश द्वार से करीब 20 फुट पहले बैरिकेड लगा दिए गए हैं।

हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री रमेश ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नि:शुल्क दर्शन करने वालों के लिए अलग प्रतीक्षा क्षेत्र बनाने तथा श्रद्धालुओं के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बेहोशी या अत्यधिक भीड़ जैसी आपात स्थितियों से बचने के लिए कुछ प्रतिबंध आवश्यक हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।