कोडरमा में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, चार घायल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा जिला अंतर्गत अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। पहली घटना कोडरमा थाना के इंदरवा के पास हुई।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सरिता देवी (35 ) और सविता देवी ( 35) घायल हो गयी। आनन-फानन में कोडरमा में सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सरिता देवी का मौत हो गई। दोनों महिलाएं सिमरिया डोमचांच निवासी हैं।

वहीं सविता देवी का सदर अस्पताल में चल रहा है। दूसरी घटना में कोडरमा थाना क्षेत्र के के पास शुक्रवार की रात 9:30 बजे लरियाडीह के पास मोटरसाइकिल से गिर कर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान अमन कुमार (22 ) और कुंदन कुमार (20 ) के रूप में हुई है। वहीं बाइक से गिर जाने से लीलावती देवी ( 28 ) घायल हो गयी।

महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। एक अन्य सड़क हादसे में सतगावां में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

सतगावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देर शाम महथाखैरा में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार महथाखैरा निवासी कुंती देवी (55) घर से निकल कर दूध लाने के लिए जा रही थी।

इसी बीच गया देवघर मुख्य मार्ग पर बासोडीह की ओर से गोविंदपुर जा रहे तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल सवार ने कुंती देवी को अपने चपेट में ले लिया । इससे कुंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।

गोविंदपुर में इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। मृतक के पुत्र विपिन कुमार के द्वारा थाने में आवेदन देकर उक्त वाहन पर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी हैं।

Share This Article