कोडरमा में परसाबाद रेलवे स्टेशन पर तार की चपेट में आकर एक मजदूर की गई जान

घटना शनिवार दोपहर 12.05 बजे की है। हादसे के बाद परसाबाद रेलवे स्टेशन की अप और डाउन ओवर हेड वायर की बिजली बंद कर दी गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले के परसाबाद स्थित रेलवे स्टेशन के पास धनबाद-गया रेलखंड पर शनिवार को हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौत (Laborer’s Death) हो गई।

वहीं एक की स्थिति गंभीर है, जबकि कुछ अन्य घायल हैं। हादसा परसबाद रेलवे स्टेशन के समीप हाईटेंशन तार के टूटने से हुई है।

दरअसल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के गुजरने के बाद परसाबाद स्टेशन के पास हाईटेंशन तार टूटकर गिर गई। इस हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वहां कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

DRM , DHN समेत उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे

वहीं कई अन्य मजदूरों के घायल होने की खबर हैं। घटना शनिवार दोपहर 12.05 बजे की है। हादसे के बाद परसाबाद रेलवे स्टेशन की अप और डाउन ओवर हेड वायर की बिजली बंद कर दी गई।

अप और डाउन परिचालन ठप है। हादसे के बाद दुरंतो एक्सप्रेस (Duronto Express) कोडरमा स्टेशन पर खड़ी है। घटना की सूचना पाकर DRM , DHN समेत उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। धनबाद रेल मंडल के DRM ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी है। इधर रेलवे यातायात को सामान्य करने का प्रयास जारी है।

Share This Article