कोडरमा में ट्रक खाई में गिरी, चालक की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Accident: कोडरमा (Koderma ) थाना अंतर्गत नौवां माइल के पास दाल लदा एक Truck अनियंत्रित होकर पलट कर खाई में गिर गया।

रविवार सुबह नौ बजे हुई इस दुर्घटना (Accident) में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार अपना भाई ग्राम छपरा के चालक सुनील सिंह (38,) और परिचालक राम सावक सिंह कोलकाता (Kolkata) से ट्रक में दाल लोड करके छपरा जा रहे थे।

कोडरमा घाटी स्थित नौवा माइल के पास उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलटकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर Koderma Police थाना प्रभारी सुजीत कुमार और पैंथर व दमकल मौके पर पहुंचे और दोनों को Koderma Sadar Hospital भिजवाया। पुलिस ने सुनील के शव को Postmortem के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article