Koderma news : झारखंड के कोडरमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग युवती के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप लगाने वाली युवती हजारीबाग की रहने वाली है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता इलाज के सिलसिले में सिविल सर्जन के संपर्क में आई थी। युवती का आरोप है कि इलाज के दौरान हुई मुलाकातों के बीच उसके साथ यौन शोषण किया गया।
मामले को लेकर नाबालिग ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सिविल सर्जन को हिरासत में लेकर तिलैया डैम ओपी में रखा है।
वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया था। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के आधार पर की जाएगी।


