घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, IIM रांची का हॉस्टल खेलगांव इलाके के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित है। इसी हॉस्टल के कमरे में छात्र मृत पाया गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है और छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


