Latest Newsझारखंडरामनवमी पर जय श्री राम के जयकारे से गूंजा कोडरमा

रामनवमी पर जय श्री राम के जयकारे से गूंजा कोडरमा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Koderma Ram Navami: अद्भुत खेल पारंपरिक अस्त्र शस्त्रों के साथ विहंगम दृश्य बुधवार को कोडरमा जिले की सड़को पर दिखा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम (Ram) के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी (Ram Navami) की शान से पूरा जिला जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा।

Ram Navami के भजनों से एक एक गली और चौक चौराहे गूंज रहा था। डंके की आवाज राम भक्तो का जोश बढ़ा रहा था। तो दूसरी तरफ बड़े बड़े महावीरी ध्वज थामे भक्तों की भीड़ जय श्री राम के जयकारे के साथ शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे।

हर और महावीरी ध्वज ही लहरा रहे थे। पारंपरिक प्रदर्शन के साथ लाठियो का अद्भुत खेल दिखाते युवा खिलाड़ियों के जुनून को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उत्साह बढ़ा रहे थे।

अहले सुबह से ही हे बजरंगबली, दुखियों का दुखड़ा दूर करो, संकट मोचन कहलाओ तुम, है मर्यादा पुरुषोत्तम बोलो तुमने मर्यादा क्यों तोड़ दी, श्रीराम जानकी बैठे.. जैसे भजन और डंके की आवाज ने राम भक्तो की नींद तोड़ा। हर एक राम भक्त भगवान राम की भक्ति में डूबा दिखा।

कोडरमा, झुमरीतिलैया, सतगावां, मरकच्चो, चंदवारा, जयनगर और डोमचांच समेत अन्य जगहों पर शौर्य पराक्रम का प्रदर्शन भी हुआ। इस दौरान सुरक्षा को लेकर अधिकारी Patrolling करते दिखे।

थाना प्रभारी सुजीत कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात थे। झुमरीतिलैया (Jhumritilaiya) शहर और ग्रामीण इलाकों से दर्जनों की संख्या में अखाड़ा समितियों के खिलाड़ी झंडा चौक पहुंचे और अपने शौर्य पराक्रम का प्रदर्शन किया।

रामभक्तों के जोश से पूरा चौक समेत शहर के कई इलाकों में जनसैलाब उमड़ पड़ा। राम भजनों की धुन के साथ डंके की आवाज के बीच खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे थे, और जय श्री राम के साथ माता सीता और संकट मोचन हनुमान का जयकारा लगा रहे थे।

इस दौरान पांव रखने तक की जगह लोगो को नही मिली। Koderma में महारामनवमी पर सुंदर झांकियों को निकाला गया। इस दौरान अखाड़ा समितियों के लोगों ने खेल का भी प्रदर्शन किया। कोडरमा में इंदरवा परिसर से शुरू होकर जलवाबाद, नगरखारा आदि जगहों से लोग पहुंचे, देर रात तक आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।

वहीं डोमचांच में इस दौरान विभिन्न स्थानों से निकाले गए आकर्षक झांकी लोगों को बरबस कई युगों की यादें ताजा कर दी, जिसमें भगवान राम के विभिन्न अवतारों, राम सीता विवाह आदि कई मनमोहक झांकी आकर्षक रूप से सजाया गया था।

अपने अखाड़ा से शहरों की ओर आने पर विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल (Drinking Water) की व्यवस्था की गई थी। अखाड़ा दलों का ध्वनि विस्तारक यंत्र से जोरदार स्वागत किया जा रहा था। जिससे अखाड़ा दलों में शामिल लोगों का उत्साह काफी दुगना हो जा रहा था।

Koderma के जलवाबाद में निकाले गए जुलूस में उमेश राम, गजेंद्र राम, बिनोद कुमार मुन्ना, अमित कुमार के अलावा साजिद हुसैन, आफताब आलम भी शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...