कोडरमा पुलिस ने छापामारी कर लूटपाट मामले में चार को किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले की तिलैया थाना पुलिस और छापामारी टीम की सक्रियता ने दो दिनों में ही बाइक सवार के साथ लूटपाट में मामले में संलिप्त चार अपाधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार को एसडीपीओ अशोक कुमार ने तिलैया थाना में प्रेसवार्ता कर उदभेदन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर की रात घर जा रहे बाइक सवार महेंद्र यादव के साथ एंजेल स्कूल के निकट लूटपाट की घटना में संलिप्त चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में दिनेश कुमार राम और बिरजू राम , सूरज माली और पवन पासवान हैं। गिरफ्तार सभी अपराधी वार्ड संख्या 21, गुमो के रहनेवाले हैं।

इसके पास से लूटे गए बाइक और 4,460 रुपये नकद बरामद किया गया है। बताया गया कि 10 नवंबर को तिलैया थाना में घटना के बाद महेंद्र यादव ने पैसा, मोबाइल और बाइक लूट का मामला दर्ज कराया था।

एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों की निशानदेही पर लूटे गए बाइक को बरामद किया गया। लूट में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने कोडरमा जेल भेज दिया है।

Share This Article