Homeझारखंडकोडरमा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करों से मुक्त कराई गईं तीन बच्चियां,...

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करों से मुक्त कराई गईं तीन बच्चियां, एक अरेस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा : मानव तस्करी (Human Trafficking) कर दिल्ली ले जाई जा रही तीन बच्चियों को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (Swarna Jayanti Express) के कोच संख्या B-4 से मुक्त कराया गया। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (Swarna Jayanti Express) के कोच संख्या बी-4 में तीन बच्चियों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग (Human Trafficking) कर ले जाने की सूचना मिली थी।

गाड़ी के कोडरमा पहुंचने पर RPF and GRP  ने कोच में सफर कर रहे चार यात्रियों को ट्रेन से उतर गया। एक व्यक्ति से पूछने पर उसने नाम आनंद मसीह नाग, थाना मुरहू जिला खूंटी बताया। उसके साथ तीन बच्चियों को बरामद किया गया, जो खूंटी की रहने वाली हैं।

महिला रेल कर्मी की निगरानी में RPF and GRP  के संरक्षण में रखा गया

बच्चियों ने बताया कि व्यक्ति उन्हें घुमाने के लिए दिल्ली ले जा रहा है। तीनों बच्चियों की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच है। इस संबंध में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को भी सूचित किया गया।

तीनों बच्चियों को महिला रेल कर्मी की निगरानी में RPF and GRP  के संरक्षण में रखा गया। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के प्रतिनिधि श्रवण कुमार व पुष्पा कुमारी (Shravan Kumar and Pushpa Kumari) गुरुवार को स्टेशन पहुंचे, जहां तीनों को सुपुर्द किया गया। इस मामले की छानबीन की जा रही है।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...