कोडरमा में SDO ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 1.45 लाख वसूला जुर्माना

और वाहनों में लगे ब्लैक शीश हटाए गए, इसी के साथ पुरे अभियान में एक लाख 4500 का जुर्माना वसूला गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा और डोमचांच थाना के पास वाहन चेकिंग अभियान (Vehicle Checking Drive) चलाया गया। जिसमें 6 से अधिक ट्रक और 2 ट्रैक्टर जब्त किया गया।

और वाहनों में लगे ब्लैक शीश हटाए गए। इसी के साथ पुरे अभियान में एक लाख 4500 का जुर्माना वसूला गया।

पांच वाहन चालक फरार

वाहन चेकिंग अभियान SDO संदीप कुमार मीणा (SDO Sandeep Kumar Meena) के नेतृत्व में चलाया गया था। इस दौरान पांच वाहन चालक अपने वाहन छोड़ कर भागे निकले।

इन वाहनों को थाना में रखा गया है। इसी के साथ इन वाहनों को जिम्स पोर्टल (Jims Portal) पर ब्लॉक कर दिया गया है। जिससे अब ये वाहन कहीं भी चला नहीं पाएंगे।

Share This Article