अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच कोमल रानी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान साझा कर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

‘टूटे हुए घर की होमब्रेकर नहीं हो सकती’
कोमल रानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “Nobody ever can be a homebreaker in already broken house.” इसके साथ ही उन्होंने लोगों से विवाद में उनका नाम इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं।
सुनीता के बयानों के बाद बढ़ी चर्चा
हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर सार्वजनिक तौर पर बात की थी और महिलाओं तथा Gen-Z से समर्थन की अपील की थी। उन्होंने एक मंदिर यात्रा के दौरान अपने परिवार में चल रही परेशानियों का भी जिक्र किया था। ये बयान गोविंदा के कोमल रानी के साथ मुंबई के लालबागचा राजा में नजर आने के बाद सामने आए थे।
निजी बातों को सार्वजनिक करने पर उठाए सवाल
कोमल ने अपने पोस्ट में यह भी सवाल उठाया कि निजी वैवाहिक परेशानियों को सार्वजनिक तौर पर साझा करने के पीछे वास्तविक पीड़ा है या कोई दूसरी रणनीति। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को लगातार सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाना उचित नहीं है और अंत में लिखा, “Stop using my name to serve your agenda.”
गोविंदा ने भी अफवाहों पर दी थी सफाई
इससे पहले गोविंदा ने कोमल रानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि दोनों का रिश्ता पेशेवर है और अफवाहों को उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया था। दूसरी ओर, कोमल और गोविंदा के बीच कथित रोमांटिक रिश्ते की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


