तिरुवनंतपुरम: केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर 25 सितंबर को यहां लोक भवन तक विरोध मार्च निकालेगी। केपीसीसी महासचिव नेय्यत्तिनकारा सनल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आयोजित किया जा रहा यह मार्च शाम चार बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, केपीसीसी अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक, केपीसीसी पदाधिकारी और स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के नेतृत्व में इसी तरह के मार्च जिला मुख्यालयों तक निकाले जाएंगे।



