कुमार विश्वास को मिली ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: (भाषा) केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास को शनिवार को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि विश्वास ने ‘आप’ के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप लगाए थे, जिसके मद्देनजर खुफिया जानकारियों के आधार पर केंद्र ने विश्वास की सुरक्षा और उन्हें होने वाले संभावित खतरों की समीक्षा की।

सूत्रों ने कहा कि विश्वास को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत चार निजी सुरक्षा अधिकारी हर समय विश्वास की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था, लेकिन केजरीवाल ने इन आरोपों को खारिज किया है। पंजाब में रविवार को विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होना है।

Share This Article