तनिष्का कोटिया और राधिका कोटिया को चुना गया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड एंबेसडर

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुरूग्राम: अंतरराष्ट्रीय शंतरंज खिलाड़ी और फीडे मास्टर तनिष्का कोटिया और उनकी बहन राधिका कोटिया को गुरुग्राम से केंद्र की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के लिये ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया है ।

तनिष्का एसआरसीसी की छात्रा है जबकि उसकी बहन सनसिटी स्कूल में पढती है । लड़कियों के पिता अजीत कोटिया ने बताया कि यह परिवार के लिये गौरव का क्षण है ।

उनकी मां निधि कोटिया ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्होंने हमारे सपनों को साकार किया है और इस कहावत को चरितार्थ किया है कि लड़कियां भी लड़कों की तरह ही निपुण हैं और उन्हें समान अवसरों की आवश्यकता है ।’’

हरियाणा प्रदेश शतरंज एसोसिएशन के सचिव नरेश शर्मा ने दोनों बहनों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Share This Article