2 जनवरी से फिर से उड़ान सेवा शुरू करेगा कुवैत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कुवैत सिटी: कुवैत 2 जनवरी, 2021 से कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन फिर से शुरू करेगा।

यह जानकारी देश के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डीजीसीए के प्रवक्ता साद अल-ओतैबी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उड़ानों की बहाली शनिवार को 4 बजे शुरू होगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी निर्णय कोरोनावायरस परिस्थिति के अनुसार बदल सकते हैं।

कुवैत की सरकार ने कोरोनावायरस महामारी की स्थिति के कारण 21 दिसंबर से 1 जनवरी, 2021 तक सभी अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित करने का फैसला किया था।

Share This Article