Homeझारखंडझारखंड में सेवानिवृत कॉलेज कर्मी के घर से लाखों का गहना चोरी

झारखंड में सेवानिवृत कॉलेज कर्मी के घर से लाखों का गहना चोरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के नवादा बस्ती वार्ड नंबर 19 निवासी सेवानिवृत कॉलेज कर्मचारी विश्वनाथ सिंह के आवास से लाखों रुपए की गहने चोरों ने चुरा ली।

घटना सोमवार दिन 11 बजे की बताई गई है। घटना को लेकर गृहस्वामी ने तिलैया थाने में मामला दर्ज कराया है।

घटना को लेकर गृहस्वामी सिंह ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। गृहस्वामी सिंह ने बताया कि भादोडीह स्थित दीवान गार्डन में बीती रात अपने बेटे की शादी को लेकर सपरिवार व्यस्त था।

शादी के बाद परिवार के सभी लोग सुबह करीब 7 बजे नवादा बस्ती स्थित अपने घर लौटे। इसके बाद उनकी बेटी गहने खोलकर कमरे के अलमीरा में रखकर आराम करने लगी।

सुबह करीब 11 बजे जब उनकी बेटी की नींद खुली तो उन्होंने जब अलमीरा खोला तो पाया कि उनके गहने अलमीरा से गायब थे। में हीरे जड़ित अंगूठी, कंगन के अलावे सोने के मंगलसूत्र समेत अन्य जेवर शामिल है।

गायब जेवरात की कीमत लगभग 17 से 18 लाख बताई गई है। जेवर गायब होने के बाद घर वालों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की।

लेकिन गहने कहीं नहीं मिले। उन्होंने बताया के जिस कमरे के अलमीरा से गहने गायब हुए हैं। उसी अलमीरा में उनके दो अन्य बेटियों के भी गहने रखे हुए थे।

जो सही सलामत उसी तरह रखे हुए थे, जबकि सिर्फ एक बेटी के गहने गायब हुए हैं।

सूचना पर अवर निरीक्षक लव कुमार दल बल के साथ गृहस्वामी के घर पहुंचे और हर पहलू पर जांच की। पुलिस ने घर की नौकरानी से भी पूछताछ की है।

spot_img

Latest articles

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...

छापेमारी में खतरा बढ़ा: झारखंड उत्पाद विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी

Jharkhand Excise Department faces severe staff Shortage: झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग...

खबरें और भी हैं...