साल की शुरुआत से अब तक इस खतरनाक बुखार ने ले ली 10 लोगों की जान, ऐसा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lassa Fever in Ebonyi: नाइजीरिया (Nigeria) के एबोनी में साल की शुरुआत से लेकर अब तक लासा बुखार से 10 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य अधिकारियों (Health Authorities) ने इसकी जानकारी दी।

Ebonyi राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग निगरानी अधिकारी ने कहा, इस प्रकोप ने अत्यधिक संक्रामक बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सरकार और संबंधित भागीदारों द्वारा तत्काल सहयोगात्मक प्रयासों के लिए विवश किया है।

उन्होंने कहा कि मृतकों में एक गर्भवती महिला और दो बच्चे शामिल हैं। चार जनवरी से 16 फरवरी तक कम से कम 25 लोग संक्रमित हुए, जिनमें दो स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि लासा बुखार चूहों के मूत्र या मल से दूषित भोजन या घरेलू वस्तुओं के माध्यम से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारी है। कथित तौर पर यह तब फैलता है, जब चूहों की लार, मूत्र और मल इंसानों के संपर्क में आते हैं। Nigeria Center for Disease Control के अनुसार, 2023 में लासा बुखार के 1,227 पुष्ट मामलों में से कम से कम 219 मौतें दर्ज की गई हैं।

Share This Article