Homeझारखंडझारखंड: मूसलाधार बारिश में गिरा मिट्टी का घर, मलबे में दबकर दो...

झारखंड: मूसलाधार बारिश में गिरा मिट्टी का घर, मलबे में दबकर दो बेटों की मौत, मां-बाप की भी हालत गंभीर

Published on

spot_img

लातेहार: झारखंड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। नदियां उफना रही हैं तो सड़कें नदी का रूप ले चुकी हैं।

निचले इलाकों में जल जमाव ऐसा कि लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के पेशरार पंचायत के कुलगड़ा गांव से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आयी है, जहां लगातार बारिश के कारण रामसहाय उरांव का मिट्टी का घर गिर गया और इसके मलबे में दबकर दोनों बेटों की मौत हो गई।

जबकि माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मां-बाप का सदर में चल रहा इलाज, मां की स्थिति नाजुक

मृतकाें में रामसहाय उरांव के पुत्र शंकर उरांव (10) व मोनुवा उरांव (6) शामिल हैं, जबकि सोहराय उरांव (41) और चिंता देवी (38) घायल हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। चिंता देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

शुक्रवार की रात रामसहाय उरांव का पूरा परिवार एक साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। इससे सभी लोग उसके मलबे के नीचे दब गए।

तीसरे बेटे व बेटी को भी आई है चोट

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इसी दौरान दोनों बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि रामसहाय उरांव व उनकी पत्नी चिंता देवी को गंभीर चोट लगी है।

अपने माता-पिता के साथ सोये एक बेटा सोनुवा उरांव (6) व एक बेटी पूर्णिमा कुमारी (8) को भी हल्की चोट लगी है।

इधर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सदर अस्पताल लाकर इलाज करवा रही है।

spot_img

Latest articles

नगर निगम चुनाव की राह हुई साफ!, झारखंड हाईकोर्ट ने दिए सख्त संकेत

Jharkhand High Court: झारखंड में लंबे इंतजार के बाद नगर निगम और नगर निकाय...

12 नवंबर को हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक, ये होंगे अहम फैसले!

Jharkahdn Cabinet Meeting: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की अगली कैबिनेट बैठक का ऐलान...

घाटशिला उपचुनाव : कल सुबह 7 बजे से वोटिंग, BJP vs JMM की प्रतिष्ठा दांव पर!

Ghatshila By-Election: झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

खबरें और भी हैं...