लातेहार में SIR ड्यूटी के दौरान हादसा: बूथ 310 के सहयोग कर्मी प्रवीण टोप्पो छत गिरने से घायल

लातेहार के महुआडांड़ में SIR-2026 अभियान के दौरान जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र की छत गिर गई। बूथ संख्या 310 पर कार्य कर रहे प्रवीण टोप्पो घायल हुए, प्रशासन ने इलाज कराया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार:  महुआडांड़ में SIR-2026 मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान मंगलवार दोपहर महुआडांड़ प्रखंड के कुरो आंगनबाड़ी केंद्र में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बूथ संख्या 310 में SIR सहयोग कर्मी के रूप में ड्यूटी कर रहे प्रवीण टोप्पो अचानक छत का हिस्सा गिरने से चोटिल हो गए। घटना के समय वे मतदाता फॉर्म से संबंधित कार्य कर रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल प्रवीण टोप्पो को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ग्रामीणों ने जर्जर भवनों में SIR कार्य कराने पर चिंता जताई है।फिलहाल प्रवीण टोप्पो की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सभी राजनीति दलों और स्थानीय लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।