लातेहार: मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने वाली लातेहार जिले की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। योजना की 26वीं किस्त की राशि बैंक खातों में भेजी जानी शुरू हो गई है। इस किस्त के तहत प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में ₹2,500 भेजे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिले की 1 लाख 29 हजार 281 महिला लाभुकों को इस किस्त का लाभ मिलेगा। राशि आने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले एक-दो दिनों में अन्य पात्र लाभुकों के खातों में भी भुगतान पहुंचने की उम्मीद है।

अगस्त महीने में 25वीं किस्त के तहत 1 लाख 29 हजार 262 महिलाओं को भुगतान किया गया था। इस बार लाभुकों की संख्या में 19 की बढ़ोतरी हुई है। 25वीं किस्त में कुल 32 करोड़ 31 लाख 5 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया था। वहीं 26वीं किस्त के लिए करीब 32 करोड़ 32 लाख 2,500 रुपये की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
आधार सीडिंग और दस्तावेज जरूर जांचें
जिन लाभुक महिलाओं के खाते में अभी राशि नहीं पहुंची है, वे अपने बैंक जाकर आधार सीडिंग और बैंक खाते की स्थिति की जांच करा लें।


