तिहाड़ में बंद लॉरेंस बिश्नोई को एनकाउंटर का डर, कोर्ट से मांगी सुरक्षा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्या मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस की पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल में बंद गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को पंजाब पुलिस से एनकाउंटर का डर सताने लगा है।

उसके वकील विशाल चोपड़ा ने आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल करके बिश्नोई की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वकील ने याचिका में कहा है कि पंजाब पुलिस जेल में लॉरेंस का एनकाउंटर कर सकती है।

याचिका में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई एक छात्र नेता है और उसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में कई मामलों में फंसाया गया है।

विशाल चोपड़ा ने कोर्ट से इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की

उसे आशंका है कि पंजाब पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। लॉरेंस बिश्नोई मकोका के मामले में पिछले एक साल से तिहाड़ जेल में बंद है।

अब उसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान या दूसरे राज्य की पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले जा सकती है।

याचिका में मांग की गई है कि बिश्नोई को दूसरे राज्य में प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने से पूर्व कोर्ट को सूचित करने का आदेश जारी किया जाए और उसे किसी दूसरे राज्य की पुलिस को न सौंपा जाए क्योंकि दूसरे राज्य की पुलिस को सौंपने से मकोका की धारा 3 और 4 का उल्लंघन होगा।

याचिका में पटियाला हाउस कोर्ट के उस आदेश को भी उद्धृत किया गया है जिसमें 30 नवंबर 2021 को कहा गया था कि बिश्नोई को दूसरे राज्य में नहीं ले जाया जा सकता है। विशाल चोपड़ा ने कोर्ट से इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है।

Share This Article