इमरान अगर भारत को इतना पसंद करते हैं तो पाक छोड़कर चले जाएं : मरियम नवाज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इस्लामाबाद : विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरान खान सत्ता गंवाते देखकर पागल हो गए हैं।

शुक्रवार को राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री के संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मरियम नवाज ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि कोई उन्हें (खान को) बता दे कि किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पार्टी ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया है।

उन्होंने कहा कि अगर खान भारत को इतना पसंद करते हैं, तो उन्हें पाकिस्तान छोड़कर वहां चले जाना चाहिए।

मरियम नवाज ने कहा कि भारत और खान के बीच यहां बात हो रही है, विभिन्न प्रधानमंत्रियों के खिलाफ 27 अविश्वास प्रस्ताव थे, लेकिन किसी ने भी संविधान, लोकतंत्र और नैतिकता के साथ खिलवाड़ नहीं किया।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, यह पहली बार है जब मैंने किसी को सत्ता के लिए इस तरह रोते देखा है। वह रो रहे हैं, कोई उनके साथ नहीं आया।

Share This Article