Homeअजब गज़बमहिला ने टिकटॉक पर शेयर किया यह आपत्तिजनक वीडियो, इस्लामी प्रार्थना बिस्मिल्लाह…

महिला ने टिकटॉक पर शेयर किया यह आपत्तिजनक वीडियो, इस्लामी प्रार्थना बिस्मिल्लाह…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Insult to Islamic Prayer : ऐसे तो सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग काफी कुछ Post करते है। अपने आप को खास दिखाने के लिए लोग कुछ भी करते है।

लेकिन इंडोनेशिया में एक मुस्लिम महिला (Muslim Woman) ने TIC Toc पर एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला को ईशनिंदा कानून (Blasphemy Law) के तहत दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है। वीडियो में महिला बाली के एक द्वीप पर सुअर का मांस खाते दिख रही है। वह पोर्क खाने के दौरान एक इस्लामी प्रार्थना पढ़ते हुए दिख रही है।

महिला ने टिकटॉक पर शेयर किया यह आपत्तिजनक वीडियो, इस्लामी प्रार्थना…-Woman shared this objectionable video on TikTok, Islamic prayer…

इस्लामी प्रार्थना की तौहीन

सोशल मीडिया पर लीना मुखर्जी (Leena Mukherjee) के नाम से मशहूर लीना लुत्फियावती पर मंगलवार को सुमात्रा द्वीप के पालेमबांग जिला अदालत में मुकदमा चलाया गया।

अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि 33 वर्षीय व्यक्ति को “धार्मिक व्यक्तियों और विशिष्ट समूहों के खिलाफ नफरत भड़काने के उद्देश्य से जानकारी फैलाने” का दोषी पाया गया था।

इस्लामी प्रार्थना करते वक़्त खाया पोर्क

बता दें कि इस्लाम में पोर्क यानी सुअर का मांस (Pork) वर्जित है। इस कारण अधिकांश इंडोनेशियाई मुसलमान (Indonesian Muslims) इसे नहीं खाते हैं।

आरोपी लीना लुत्फियावती (Leena Lutfiawati) खुद को मुस्लिम बताती हैं। उनके सोशल मीडिया पर कुल मिलाकर 2 मिलियन से अधिक Followers हैं।

लाइफस्टाइल और फूड ब्लॉगर लीना लुत्फियावती (Lifestyle and food blogger Leena Lutfiawati) ने मार्च में एक वीडियो शेयर किया था।

इसमें खाने के मेज पर रखे सूअर के मांस को खाने से पहले उन्होंने इस्लामी प्रार्थना बिस्मिल्लाह (Islamic Prayer Bismillah) का उच्चारण किया था।

महिला ने टिकटॉक पर शेयर किया यह आपत्तिजनक वीडियो, इस्लामी प्रार्थना…-Woman shared this objectionable video on TikTok, Islamic prayer…

दो साल की सजा संग जुर्माना

उसकी दो साल की जेल की सजा के अलावा, अदालत ने उस पर 16,245 डॉलर का जुर्माना लगाया है। Indonesia में ये बहुत भारी जुर्माना है।

महिला ने टिकटॉक पर शेयर किया यह आपत्तिजनक वीडियो, इस्लामी प्रार्थना…-Woman shared this objectionable video on TikTok, Islamic prayer…

अदालत ने कहा कि अगर वह जुर्माना नहीं भरती है तो उसकी जेल की सजा तीन महीने तक बढ़ाई जा सकती है।

मुकदमे के बाद मंगलवार को अदालत के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मुखर्जी (Mukherjee) ने सजा पर हैरानी व्यक्त की।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कहा, “मुझे पता है कि मैं गलत थी लेकिन मुझे असल में इस सजा की उम्मीद नहीं थी।” यह संभव है कि वह अपील दायर करेगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...