चाईबासा में चाकू घोंप कर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

बताते चलें लक्ष्मण जगन्नाथपुर थानांतर्गत गुमरिया के तालासाई का रहने वाला है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मंगलवार को हत्या के एक मामले में अभियुक्त लक्ष्मण दोराईबुरु को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा सुनाई।

साथ ही आरोपी को 10 हजार रुपए जुर्माने (Fine) की भी सजा सुनाई गई।

2021 का है यह मामला

बताते चलें लक्ष्मण जगन्नाथपुर थानांतर्गत गुमरिया के तालासाई का रहने वाला है।

9 जून 2021 को गांव के ही अंकुरा दोराईबुरु की पीठ में चाकू घोंप कर हत्या करने के मामले में उसे सजा सुनाई गई है।

Share This Article