Latest NewsUncategorizedपति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला तीज व्रत

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला तीज व्रत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Women will keep Nirjala Teej fast for the long life of their husbands.: हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि छह सितंबर को मनाया जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाओं (Married Women) का वर्ष भर का सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध व्रत है।

यह व्रत सौभाग्वती महिलाएं अपने सौभाग्य को अक्षुण्ण बनाए रखने और कुंवारी कन्याएं अपने भावी जीवन साथी एवं सुखी दांपत्य को प्राप्त करने के लिए करेंगी।

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।

पंडित मनोज पांडेय (Pandit Manoj Pandey) ने शुक्रवार को बताया कि हरतालिका तीज में भगवान शिव, माता गौरी और गणेशजी की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि तृतीया तिथि पांच सितंबर को सुबह 10.05 बजे से प्रारंभ होगा और छह सितंबर को दोपहर 12.09 बजे समाप्त होगा।

हस्त नक्षत्र पांच सितंबर को पूरा दिन रहेगा, छह सितंबर को सुबह 8.10 बजे समाप्त होगा। इसलिए छह सितंबर को उदयातिथि में तृतीया होने से इस दिन पूरे दिन तृतीया मान्य होगा। इसलिए तीज की पूजा छह सितंबर को दिन भर होगा।

उन्होंने बताया कि हरतालिका तीज व्रत प्रदोषकाल में किया जाता है। इसमें दिन और रात के मिलन का समय होता है। इस व्रत को पूरे दिन और रात निर्जला रहकर किया जाता है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...