रांची में छात्रवृत्ति के लिए 1566 स्कूलों के 127314 छात्रों की लिस्ट तैयार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने मंगलवार को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान अनुमोदन के लिए जिलास्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित की।

जिला के विभिन्न 1566 स्कूलों से 127314 छात्रों की सूची प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए तैयार की गयी है।

बैठक में समिति की ओर से रांची जिला के तहत अनुसूचित जाति,जनजाति, पिछड़ी जाति प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2020-21 के लिए योग्य विद्यालयों के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान अनुमोदन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

समिति के अध्यक्ष सह उपायुक्त छवि रंजन ने एक प्रतिशत स्कूलों से आये आवेदनों की रैंडम भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया।

बैठक में छात्रवृत्ति भुगतान की सैद्धांतिक स्वीकृति समिति की ओर से दी गयी।

Share This Article