Lockdown Jharkhand : बिना E-PASS के ही दूल्हा गया दुल्हन लेने, पुलिस ने किया ये हाल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: Lockdown लॉकडाउन के दौरान बिना ई-पास के आप घर से बाहर नहीं निकल सकते। पूरे दिन पुलिस हर चौक चौराहे पर इसकी जांच कर रही है। रविवार की सुबह ईपास के झमेले में एक दुल्हन भी फंसी।

उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल यह घटना जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र की है।

भुरकुंडा पुलिस ने रविवार की सुबह ईपास के लिए जांच अभियान शुरू किया था। इ

स दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआई पूरन सिंह ने कई गाड़ियों को रोका। इनमें एक गाड़ी दूल्हा दुल्हन की भी थी। उस गाड़ी का भी ईपास नहीं बना हुआ था।

पुलिस बिना ई पास के बाहर निकले लोगों को बैरन लौटा रही थी।

लेकिन दुल्हन को वापस लौट आना उनके लिए भारी पड़ रहा था। बाद में उस गाड़ी के चालक को उठक बैठक करा कर और कड़ी चेतावनी देते हुए आगे भेजा गया।

सड़क पर बेवजह घूमते नजर आ रहे लोग

ईएसआई ने बताया कि जांच के दौरान कुछ लोगों के पास 27 मई तक ईपास बना हुआ मिला।

वे लोग ईपास के नाम पर आवारागर्दी कर रहे हैं। उन्हें 27 मई तक के पास की कोई जरूरत नहीं है। वे सिर्फ अपनी बाइक से बाहर निकलते हैं और इधर उधर घूमते रहते हैं।

पुलिस को चकमा देने के लिए लोगों ने ईपास बनाकर रखा है। वैसे लोगों को भी पुलिस के द्वारा समझाया जा रहा है।

उन्हें वापस किया जा रहा है। बहुत ऐसे लोग जो सड़क पर बेवजह घूमते नजर आए लाख समझाने के बावजूद वैसे समाज के दुश्मन को पुलिस के द्वारा उठक बैठक भी कराया गया।

Share This Article