पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, हिंडाल्को की रोपवे लाइन हटाने की मांग

लोहरदगा में हिंडाल्को की रोपवे लाइन हटाने की मांग तेज, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पवन एक्का ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आबादी के बीच दुर्घटना के खतरे का मुद्दा उठाया

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : जिले के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पवन एक्का ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लोहरदगा से बागडू तक संचालित हिंडाल्को की रोपवे लाइन को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि रोपवे घनी आबादी वाले मोहल्लों के बीच से गुजर रहा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ज्ञापन के अनुसार वर्ष 2024-25 में रोपवे ट्रॉली कई बार गिर चुकी है। वहीं, जिन मुहल्लों और सड़कों के ऊपर से ट्रॉली गुजरती है, वहां लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना हुआ है। पावन एक्का ने प्रशासन से मामले की जांच कर जनहित में आवश्यक एवं ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।